अवर अभियंता ने थाने में दी तहरीर
अवर अभियंता दोपहर को विद्युत कर्मचारियों के साथ थाना खैरगढ़ पहुंचे। पुलिस को घटना से अवगत कराया। आरोपी मदन मोहन और जगदीश के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, तोड़फोड़ करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनय कुमार भारद्वाज का कहना है कि अवर अभियंता अशोक कुमार ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ विद्युत कार्यालय में तोड़फोड़, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने की तहरीर दी है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
102 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
बिजली विभाग ने बकाएदारों पर फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सिरसागंज उपखंड द्वितीय के एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत के निर्देश पर बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें 79 घरेलू उपभोक्ताओं और 23 निजी नलकूपों के कनेक्शन बिल जमा न करने पर काट दिए गए।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय सिरसागंज के क्षेत्र में नगला अतिया, नगला बझेरा ,रामनगर, टोडरपुर बोथरी , गुरैया , बहादुरपुर, शेरपुर, गुड़िया टीकुर सहित अन्य गांव में 79 घरेलू उपभोक्ताओं पर नौ लाख 66 हजार एवं 23 निजी नलकूप उपभोक्ताओं पर 65 लाख रुपये का विद्युत बिल बकाया था। इनके भी कनेक्शन काट दिए गए।
उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि उपखंड के अंतर्गत कुल 102 उपभोक्ताओं पर 16 लाख 16 हजार बिजली बिल बकाया होने पर उनके कनेक्शनों को अस्थाई रूप से काट दिया गया है।