फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से कोविड अस्पताल में भर्ती चार मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती चार और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। नौ कोरोना संक्रमितों को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले 24 घंटे में जिले में 81 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8954 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी 74 वर्षीय सूरजभान सिंह को कोरोना संक्रमित होने के बाद कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान रविवार रात उनकी मौत हो गई। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला हरकेशी निवासी 50 वर्षीय इंद्रेश कुमार कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वे कोविड लेवल टू अस्पताल में उपचार ले रहे थे रविवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मेरापुर छदामी निवासी रामौतार सिंह की 68 वर्षीय पत्नी रामकली तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित होने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराई गई थीं। रविवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कुचेला निवासी 50 वर्षीय राजीव कुमार को कोरोना संक्रमित होने के कारण पांच दिन पहले कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां उपचार के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मैनपुरी विकास खंड में मिले सर्वाधिक 49 संक्रमित
पिछले 24 घंटे में कुल 81 कोरोना संक्रमित मिले इनमें सर्वाधिक 49 कोरोना संक्रमित मैनपुरी विकास खंड में मिले। इसके अतिरिक्त कुरावली में 10, सुल्तानगंज में छह, करहल और घिरोर में चार-चार, बरनाहल में तीन, बेवर और किशनी में दो-दो तथा जागीर विकास खंड में एक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें