कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के पचखोरा गांव निवासी युवक को घर में घुसकर विरोधियों ने पिटाई की। इस मामले में युवक ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पचोखरा गांव निवासी मुसब्बर अली के घर में बीते में 27 जून को गांव निवासी मुर्तजा, अबुतालिब, उवैश, अफजल घर में घुस आए। इस दौरान आरोपी उसे गालियां देने लगे। मुसब्बर ने जब उनका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। उसने बचाव के लिए चीख पुकार मचाई। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। लोगों को आता देख आरोपी मुसब्बर को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उसने घटना की जानकारी थाना पहुंचकर पुलिस को दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।