मैनपुरी। सर्दी के बीच जिले में सर्दी, जुकाम, बुखार और निमोनिया के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल पहुंची निमोनिया से पीड़ित चार माह की बच्ची की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुधवार को जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के पास 97 मरीज पहुंचे। शहर के मोहल्ला भरतवाल निवासी विनोद गोस्वामी की चार माह की पुत्री रश्मी को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुधवार को जिला अस्पताल में निमोनिया से पीड़ित पांच अन्य बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 873 मरीज पहुंचे जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।