फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पाइप क्षतिग्रस्त होने पर विवाद, चार घायल

विज्ञापन
फोटो17जिला अस्पताल में भर्ती मारपीट में घायल लोग। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर के कछेला गांव में शनिवार शाम खेत में पाइप क्षतिग्रस्त करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी पवन शनिवार शाम 6 बजे खेत में पानी लगा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दो युवकों ने ट्रैक्टर से उसका पाइप कुचल दिया। शिकायत करने पर आरोपियों ने पवन, उनकी पत्नी प्रीति, मां मोहरश्री और बहन मीना को घर में घुसकर पीटा। उन्होंने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मारा जिसमें सभी घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग बचाने आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें