मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दो युवतियों और महिला-पुरुष ने जान देने की कोशिश की।
औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी 56 वर्षीय हंसमुखी ने परिजन से नाराज होकर घर में गले में फंदा लगा लिया। जानकारी पर परिजन जिला अस्पताल लाए यहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला कीरत गोलाबाजार निवासी 18 वर्षीय अमीषा ने जहर खा लिया। परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कुरावली के गांव लखौरा निवासी 50 वर्षीय शीलेंद्र और भोगांव के गांव प्यारपुर निवासी 24 वर्षीय पूनम ने जहर खा लिया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद