फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चांदनी रात में चार सौ लोगों ने किया ताज का दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की नाइट व्यू स्कीम के पहले दिन चार सौ लोगों ने चांदनी रात में ताज का दीदार किया। शरद पूर्णिमा से एक दिन पहले लोगों में चांद के साथ ताजमहल को देखने का उत्साह दिखा। खास बात यह है कि सर्दियों में धुंध और कोहरे की चादर बिछने की वजह से आसमान साफ नहीं रहता। इस वजह से अमूमन रात में चांद और ताज एक साथ नहीं दिखते।
विज्ञापन

साथ ही शरद पूर्णिमा पर चांद ज्यादा चमकता है। ऐसे में लोग इस खूबसूरत पल को ताजमहल देखते हुए यादगार बनाने में जुटे हैं। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि छह और सात अक्तूबर की बुकिंग फुल है। आठ व नौ अक्तूबर के लिए ताजमहल के नाइट व्यू के लिए भी कुछ ही स्लॉट में टिकट उपलब्ध हैं। लोग ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक करा सकते हैं।
-
ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

ताजमहल नाइट व्यू के लिए ताजमहल डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर जाकर टिकट की बुकिंग की जा सकती है। रात आठ से 12 बजे के बीच आठ स्लॉट में आधे-आधे घंटे के लिए 50-50 लोगों की बुकिंग होगी। एक व्यक्ति का टिकट 510 व बच्चे के लिए 500 रुपये है। जरूरी दस्तावेज देकर ऑनलाइन माध्यम से ही टिकट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन






सीआईएसएफ की निगरानी में होते हैं दीदार


नाइट व्यू के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहती है। सीआईएसएफ, एएसआई और पुलिस के जवान घेरा बनाकर पर्यटकों को तय स्थान तक ले जाते हैं। वहीं से पर्यटक चांद के साथ ताज को देख सकते हैं और उसके बाद उन्हें वहीं से बाहर पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें