एत्मादपुर। कस्बे के मोहल्ला सतोली स्थित प्राइमरी स्कूल के पीछे एक खाली प्लॉट की आड़ में खुले में जुए खेलने की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारकर चार आरोपियों को पकड़ा। इंस्पेक्टर ने बताया कि अरुण,कालका, जयओम व रामावतार समस्त निवासी मोहल्ला सतोली को जुए के फड़ पर छापा मारकर पकड़ा गया, जिनके पास से 1880 रुपये नगद व ताश की गड्डी बरामद हुई है, जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।