फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गरुण चोटी के बाद अब किलिमंजारो फतह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। क्षेत्र के गांव नयावास निवासी हरेंद्र जीतू चौहान ने गरुण चोटी पर भगवा ध्वज फहराने के बाद अब अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराने का निर्णय लिया है। पर्वतारोही हरेंद्र जीतू चौहान के पिता रोशन सिंह चौहान और मां उर्मिला देवी ने अपने बेटे के इस निर्णय पर विजय हवन किया। पत्नी प्रियंका चौहान और जीतू के भाई इंजीनियर किशन सीटू चौहान ने शुभकामनाएं देकर अपनी मंजिल को पाने की हिम्मत दी। हरेंद्र जीतू चौहान ने बताया कि वह 2 मार्च को मुंबई से तंजानिया जाएंगे। वापसी 11 मार्च को होगी। किलिमंजारो पर तिरंगा झंडा फहराने के बाद वह माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा झंडा फहराना चाहते हैं। उनका लक्ष्य 2030 तक विश्व की सबसे ऊंची चोटी व सातों महाद्वीपों पर तिरंगा झंडा फहराने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें