फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल नदी में नहाते चार दोस्त डूबे, दो लापता

Sun, 14 Apr 2019 11:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
चंबल नदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चंबल नदी के नंदगवा घाट पर रविवार की सुबह नहाते समय चार दोस्त डूब गए। इनमें से दो युवकों को तो चीख पुकार पर स्थानीय गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि दो युवकों का कुछ पता नहीं चला। इनकी तलाश में देर शाम तक गोताखोर जुटे रहे। 
विज्ञापन


भिंड के अटेर और बाह के नंदगवां के बीच चंबल नदी पर इन दिनों पुल निर्माण का काम चल रहा है। रविवार की सुबह अटेर के चौमाह गांव के चार दोस्त नहाने के लिए नंदगवां घाट पर पहुंचे थे। नहाते समय चारों गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। जिस पर घाट पर रहे लोग चीखने-चिल्लाने लगे।

शोर सुनकर घाट पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने नदी में छलांग लगाकर दो युवकों सतेंद्र और रमेश चंद्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि कौशल भदौरिया (19) पुत्र रामचंद्र भदौरिया और अंकित भदौरिया (20) पुत्र सुरेश सिंह भदौरिया का पता नहीं चला।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इन दोनों की तलाश में देर शाम तक गोताखोर नाव, मोटर वोट से साथ जुटे रहे। चंबल नदी में जाल आदि भी डाले गए। पर, युवकों को कुछ पता नहीं चला। युवकों के डूबने से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। देर शाम तक परिजन और गांव के लोग नदी किनारे ही डटे हुए थे। 

Dharmendra ने संभाली Hema के Election प्रचार की कमान, देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें