फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीडीओ के निरीक्षण में चार कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Wed, 13 Sep 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीओ के निरीक्षण में चार कर्मचारी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला विकास अधिकारी ने बुधवार को विकास भवन में अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। सुबह हुए निरीक्षण के दौरान चार कर्मचारी उन्हें अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी कर्मचारी लेटलतीफी कर रहे हैं। बुधवार को सुबह 10.15 बजे जिला विकास अधिकारी अजय कुमार ने अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसमें प्रधान सहायक प्रवीन कुमार, वरिष्ठ सहायक मणिप्रभा, वरिष्ठ सहायक मयंक तिवारी और जिला सोशल ऑडिट कोर्डिनेटर मंजू यादव शामिल हैं। चारों को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आगे से समय से कार्यालय आने की चेतावनी भी निर्गत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें