फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरा घाट पर गंगास्नान के दौरान डूबे चार श्रद्धालु, दो बचाया, दो बहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। क्षेत्र के लहरा गंगाघाट पर सोमवार सुबह गंगास्नान के दौरान चार श्रद्धालु डूब गए। आसपास के दुकानदारों और गोताखोरों ने दो श्रद्धालुओं को तो बचा लिया, जबकि दो श्रद्धालु पानी में बह गए। लापता दोनों श्रद्धालुओं की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लगभग 10 घंटे के ऑपरेशन के बाद एक श्रद्धालु का शव मिला है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के टूंडला तहसील क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर के श्रद्धालु सोमवार तड़के भागवत कथा के कलश विसर्जन के लिए लहरा गंगाघाट पर आए हुए थे। सुबह लगभग 6 बजे कई श्रद्धालु गंगास्नान करने लगे। इसी बीच पानी की गहराई में पहुंचने पर श्रद्धालु छोटू पुत्र राम सिंह, करू पुत्र छोटे सिंह, नितिन पुत्र गिरजा शंकर, गोरेलाल पुत्र छोटेलाल पानी में डूबने लगे।
श्रद्धालुओं को पानी में डूबता देख अन्य श्रद्धालु बचाव के लिए पुकारने लगे। इस बीच गंगाघाट पर मौजूद ग्रामीण गोताखोर श्रद्धालुओं के बचाव के लिए गंगानदी में कूद पड़े। गोताखोरों ने श्रद्धालु छोटू और करू को तो सकुशल बाहर निकाल लिया। जबकि नितिन और गोरे लाल पानी में बह गए। सूचना पर एडीएम अजय श्रीवास्तव, एएसपी आदित्य वर्मा, सीओ सिटी आरके तिवारी, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार लहरा गंगाघाट पहुंचे। यहां लापता श्रद्धालुओं की तलाश में ग्रामीण गोतखोरों के साथ पुलिस पीएसी की टीम भी लगाई। दस घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में पानी में बहे श्रद्धालुओं में से नितिन का शव मिल गया, जबकि गोरेलाल की तलाश अभी जारी है। पीएसी की फ्लड यूनिट लापता श्रद्धालु गोरेलाल की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

वर्जन-
- गंगा स्नान करते समय सुबह 4 श्रद्धालु गहरे पानी की ओर चले गए। इसमें दो श्रद्धालुओं को घाट पर गोताखोरों ने तत्काल बचा लिया। दो डूबकर बह गए। शाम तक एक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि एक की तलाश जारी है- आदित्य वर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें