फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चार डीएलएड संस्थान हो रहे बंद, मान्यता समाप्त करने की तैयारी

Thu, 04 Aug 2022 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डायट प्राचार्य डॉ. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी के मुताबिक उन्होंने 20 व 28 जुलाई को डीएलएड संस्थानों का निरीक्षण किया था। छात्रों की उपस्थिति संस्थानों में न के बराबर थी। संबंधित संस्थानों से स्पष्टीकरण मांगा गया। 
विज्ञापन
खाली पड़े क्लास रूम ( सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के चार डीएलएड संस्थानों का संचालन बंद होगा। संबंधित कॉलेजों की ओर से जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य को कॉलेजों की मान्यता समाप्त करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया है। प्राचार्य ने इनका प्रस्ताव सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को संस्तुति के साथ भेजा है। चारों संस्थानों में सत्र 2022-24 के लिए प्रशिक्षु आवंटित न करने की भी संस्तुति की गई है।  

विज्ञापन


 डायट प्राचार्य डॉ. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी के मुताबिक उन्होंने 20 व 28 जुलाई को डीएलएड संस्थानों का निरीक्षण किया था। छात्रों की उपस्थिति संस्थानों में न के बराबर थी। संबंधित संस्थानों से स्पष्टीकरण मांगा गया। 05 अगस्त तक कक्षाओं का विधिवत संचालन करने का निर्देश दिया था। इसके बाद केएन गौतम संस्थान, लक्ष्मी नारायण अतररानी एजूकेशन इंस्टीट्यूट कुर्रा चित्तरपुर, एसएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन दयालबाग और हेरिटेज बिजनेस कॉलेज बमरौली कटारा ने मान्यता समाप्त कराने के लिए प्रार्थनापत्र भेज दिया है। 

छह अगस्त तक दे सकते हैं शपथपत्र  

डायट प्राचार्य के मुताबिक कोई और संस्थान डीएलएड की कक्षाएं चलाने में कठिनाई महसूस कर रहे हों तो वह छह अगस्त तक उनके कार्यालय में शपथपत्र सहित प्रार्थनापत्र दे सकते हैं। आठ सितंबर से होने वाले निरीक्षणों में बायोमेट्रिक उपस्थिति देखी जाएगी। सेमेस्टर परीक्षा में 75 फीसदी अनिवार्य की गई है। उपस्थिति प्रतिमाह के प्रथम सप्ताह में भेजनी होगी। 

 छात्रवृत्ति देने के लिए भी उपस्थिति अनिवार्य

प्रशिक्षुओं को छात्रवृत्ति देने के लिए भी उपस्थिति अनिवार्य होती है। यह जानकारी में आता है कि प्रशिक्षु के उपस्थित हुए बिना छात्रवृत्ति ले ली गई तो कड़ी कार्रवाई होगी। निरीक्षण में कंप्यूटर लैब, प्रयोगात्मक लैब, पुस्तकालय, स्टाफ व संसाधन भी देखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें