फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब को ऐसे खपा रहे थे तस्कर, चार गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
शराब तस्करी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में हरियाणा से शराब की तस्करी करने वाले चार तस्करों को थाना एत्माद्दौला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह लाख रुपये की अवैध शराब भी बरामद की गई है। वो शराब की पुरानी बोतलों को कबाड़ी से खरीदते थे। इसके बाद इन बोतलों में भरकर यूपी का लेबल लगाकर बिक्री करते थे।
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बरहन के गांव खांडा निवासी बॉबी योगेश यादव, फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी सौरभ सिंह,  एटा के निधौली कलां निवासी कृष्णा गुप्ता और तांतपुर निवासी राघवेंद्र हैं। चारों आरोपियों को बुधवार रात को मुखबिर की सूचना पर कालिंदी विहार स्थित सत्यवृत फौजी के मकान से पकड़ा। 

आरोपी कार से शराब निकालकर मकान में रख रहे थे। उनके पास से हरियाणा की 919 बोतल शराब, 47 पौवा शराब के अलावा पांच बोरी खाली बोतल (विभिन्न मार्का), एक थैला ढक्कन (विभिन्न मार्का), क्यूआर कोड और कार बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में लेकर आते थे शराब

पूछताछ में आरोपी बॉबी और सौरभ ने पुलिस को बताया कि वो हरियाणा के गुड़गांव के ज्वाला मिल के पास स्थित महालक्ष्मी ट्रेडर्स से शराब कार में लेकर आते हैं। कालिंदी विहार में कुछ दिन पहले ही कृष्णा गुप्ता और राघवेंद्र ने मकान लिया था। यहां पर पुरानी बोतल कबाड़ी से खरीदकर लाते थे। 

इसके बाद पुरानी बोतल को पानी से धोने के बाद हरियाणा की शराब भरते थे। इन पर यूपी का लेबल भी चिपका देते थे। बल्केश्वर के एक ठेके का सेल्समैन कपिल शराब की खरीद करता था। यूपी का लेबल लगने के बाद बोतल महंगे दाम में बिकती थी। अब पुलिस महालक्ष्मी ट्रेडर्स के मालिक और पंकज की तलाश कर रही है।

रिश्तेदार भी गया था जेल

पुलिस ने बताया कि आरोपी कृष्णा गुप्ता का एक रिश्तेदार छह महीने पहले सिकंदरा क्षेत्र में पकड़ा गया था। वह भी मिलावटी शराब की बिक्री कर रहा था। रिश्तेदार के पकड़े जाने पर कृष्णा ने कालिंदी विहार में अड्डा बनाया था। कुछ दिन पहले ही काम शुरू किया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें