फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगा स्नान की इच्छा जताई, चार बेटों ने कांवड़ बना दी पालकी, एक पलड़े में 51 किलो गंगाजल, दूसरे में पिता

Fri, 07 Aug 2026 10:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के चार भाइयों ने अपने बुजुर्ग पिता की गंगा स्नान की इच्छा पूरी करने के लिए कांवड़ के एक पलड़े में 51 किलो गंगाजल और दूसरे में पिता को बैठाकर यात्रा शुरू की। चारों भाई बारी-बारी से कांवड़ को कंधे पर उठाकर चल रहे हैं और उनकी यह अनूठी पितृभक्ति लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
चार बेटों ने कांवड़ बना दी पालकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के महीने में एक ओर लोग भोलेनाथ को रिझाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। वहीं आगरा के चार भाइयों ने पिता को कांवड़ में बैठा पितृभक्ति की अनूठी मिसाल पेश की है। गंगा स्नान की पिता की इच्छा को अनोखे ढंग से पूरे करते हुए ये भाई कांवड़ के एक पलड़े में 51 लीटर गंगाजल और दूसरे में पिता को बैठाकर यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन


कस्बे से जब यह कांवड़ यात्रा गुजरी तो देखने वालों की भीड़ लग गई। कांवड़ के एक पलड़े में 51 किलोग्राम गंगाजल से भरे कलश सुसज्जित थे, तो दूसरे में उनके बुजुर्ग पिता गोदन सिंह आराम से बैठे हुए थे। कछला गंगा घाट से अपनी इस अनूठी कांवड़ यात्रा की शुरुआत करने वाले इन चारों भाइयों जयप्रकाश, कृष्णा, टिंकू और बंटी ने साबित कर दिया कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई दूसरा धर्म या तीर्थ नहीं है।

बातचीत के दौरान भाइयों ने बताया कि वे भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं और हर साल सावन में कछला से कांवड़ लाते हैं। इस बार जब उनके वृद्ध पिता गोदन सिंह ने गंगा स्नान की इच्छा जताई, तो बेटों ने उनकी इस ख्वाहिश को एक अनूठे तरीके से पूरा करने का निर्णय लिया। उन्होंने कछला घाट पर विशेष रूप से ऐसी कांवड़ तैयार करवाई जिसके एक पलड़े में गंगाजल और दूसरे पलड़े में उनके पिता बैठ सकें। इसके बाद चारों भाई बारी-बारी से कंधे पर कांवड़ का भार उठाकर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें