मलपुरा। बाबा साहब की जयंती पर ग्राम पंचायत धनोली स्थित आंबेडकर पार्क, नगला हनुमान में चबूतरे के निर्माण का शिलान्यास मंगलवार को फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने किया। सांसद ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर सांसद के भाई अनिल चाहर, वीरेंद्र सिंह, उमा, लोकेश प्रधान, सतेंद्र यादव, सौरभ दुबे, सोमदत्त, तेज कपूर और सचिन गोयल आदि मौजूद रहे।