खंदौली। खेड़ा हाजीपुर गांव में मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बाबा साहब को नमन किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अभिभावक अपने खर्चों में कटौती कर बच्चों को बेहतर शिक्षा और उन्हें संस्कारवान बनाने का आह्वान किया। मंत्री ने बाबा साहब की प्रतिमा पर छत्र निर्माण के लिए 50,000 रुपये प्रदान किए। गांव में सामुदायिक हाल निर्माण और जलभराव समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर व्लाॅक प्रमुख आशीष शर्मा, मुकेश गुप्ता, देवेंद्र चौधरी, चंद्रमोहन, दिनेश प्रजापति और भजन लाल आदि मौजूद रहे।