फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। करीब एक सप्ताह र्पू्व गांव गढ़िया छिनकौरा स्थित ससुराल आए एक युवक का शव रविवार की सुबह पेड़ पर लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया छिनकौरा निवासी चरन सिंह के घर करीब एक सप्ताह पूर्व देवी जागरण हुआ। इसी कार्यक्रम में शीलेंद्र सिंह निवासी अहिरमई थाना निधौली कलां जनपद एटा सम्मिलित होने आया था। शनिवार की शाम करीब सात बजे वह घर से बाहर चला गया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो ससुरालीजनों ने उसकी तलाश की। तलाश के दौरान शीलेंद्र का शव गांव निवासी संटू के खेत पर लगे नीम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक ने खुदकुशी क्यों कि इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है। उधर पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें