फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चेक बाउंस का आरोपी अदालत में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मकान बेचने के नाम पर एडवांस में लिए गए रुपये लौटने के लिए आरोपी ने चेक दिया। बाउंस होने पर पीड़ित ने अदालत में वाद दायर किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट -5 ने शाहगंज थाना क्षेत्र के शिवपुरम कॉलोनी निवासी नारायण को अदालत में तलब करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



थाना शाहगंज क्षेत्र के कृष्ण रेजिडेंसी वायु विहार निवासी शिव शंकर ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में वाद किया। आरोप लगाया था कि विपक्षी नारायण ने उनसे 16.50 लाख रुपये में अपना मकान बेचने का सौदा किया। 5.50 लाख रुपये एडवांस लिए थे। इसके बाद मकान नाम करने के लिए कहा तो बहाने बनाने लगा। अब मकान बेचने से इन्कार कर दिया। तगादा करने पर चेक दिया। बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें