फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी की चार करोड़ की जमीन कुर्क, समाजवादी पार्टी में है पूरा परिवार

Sat, 04 Mar 2023 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

रेखा यादव के नाम की करीब 15 बीघा कृषि भूमि की कुर्की की गई। इसकी बाजार कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
रेखा यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के गांव कुबेरपुर में एटा के सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव की पत्नी के नाम दर्ज संपत्ति को प्रशासन ने शुक्रवार को कुर्क किया। 15 बीघा जमीन कुर्क की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। गैंगस्टर की कार्रवाई में यह कुर्की की गई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नवनीत चहल के आदेश पर शुक्रवार को एसडीएम एत्मादपुर अभय सिंह राजस्व व पुलिस टीम ने गांव कुबेरपुर पहुंचे। सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव की पत्नी रेखा यादव की करीब 15 बीघा कृषि भूमि की कुर्की की कार्रवाई की। भूमि पर कुर्की के बोर्ड व मूड़ी लगाई गई।

एसडीएम ने बताया की जुगेंद्र यादव के खिलाफ एटा के थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर उनकी पत्नी रेखा यादव के नाम की करीब 15 बीघा कृषि भूमि की कुर्की की गई। इसकी बाजार कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। कुर्की के दौरान नायब तहसीलदार अजय कुमार, इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार, राजस्व निरीक्षक संदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें