फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी कर्नल राजेश राघव को विशिष्ट सेवा मेडल

विज्ञापन
कर्नल राजेश राघव
विज्ञापन
आगरा। शहर में 12वीं तक की पढ़ाई करने वाले टेबल टेनिस के शानदार खिलाड़ी रहे कर्नल राजेश राघव को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को देहरादून के 14 डिवीजन मुख्यालय क्लेमेंट टाउन में केंद्रीय कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कर्नल राघव टेबल टेनिस में कई बार जिला चैंपियन रहे। साथ ही उन्होंने तीन बार राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। जिला टेबल टेनिस संघ की सचिव डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि बेहद खास है। उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल लखनऊ के प्रधानाचार्य के रूप में कर्नल राघव के पांच वर्ष के कार्यकाल में स्कूल ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें