फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 108वीं जंयती पर किया याद

Wed, 19 Nov 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो19पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता ।स्रोत:विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कासगंज। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जंयती बुधवार को कांग्रेस जिला कैंप कार्यालय पर मनाई गई। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी मजबूत दृढ़ इच्छाशक्ति के लिए जाना जाता है। उन्होंने देश के हित में कठोर निर्णय लिए। देश की 14 बैंकों का राष्ट्रीकरण किया। परमाणु परीक्षण किया। सियाचीन पर नियंत्रण जमाया। बांग्लादेश को आजाद कराया। उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में किसानों की मदद की। इंदिरा गांधी ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के साथ कई सामाजिक योजनाओं की शुरुआत की। इसरो जैसे संगठन की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान सत्यप्रकाश गुप्ता, गुलफानसिंह, प्रतिभा सिंह, निर्जला देवी, शैल कुमारी, ऊषा पाल, विमल कुमार सिंह, आत्माराम भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें