फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महंत बिहारीदास की अस्थियां हरि की पौड़ी में विसर्जित कीं

Wed, 19 Nov 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो36सोरोंजी में वराह घाट पर महंत बिहारीदास का अस्थि विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न कराते हुए तीर
विज्ञापन
सोरोंजी। जयपुर में 16 नवंबर को दिवंगत हुए महंत बिहारीदास की अस्थियां बुधवार को उनके 300 से अधिक शिष्य तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी के वराह घाट लेकर पहुंचे। जहां तीर्थपुरोहित संजय उपाध्याय और गौरव सौरव उपाध्याय ने विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पिंडदान और अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न कराया। उनके शिष्य गिरधारीदास ने बताया कि महंत बिहारीदास राजस्थान के जयपुर के गिरोड़ी कोटपोतली स्थित जानराय राघव मंदिर के पीठाधीश्वर और तेरा भाई ख़ूबाजी द्वारा अच्युत गिरोडी गद्दी के प्रमुख भी थे। इस दौरान गोपाल दास, हनुमान दास, रामदास आदि कई गद्दियों के प्रमुख, सेवानिवृत्त जिला जज सुरेंद्र शेखावत, बनवारीदास चेयरमैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें