किशनी। गांव गोकुलपुर अरसारा में शुक्रवार देर शाम ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान के पुत्र पर हमला किया गया। लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल कर दिया। बचाने आए परिजन को भी धमकी दी गई। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा के गांव गोकुलपुर अरसारा के पूर्व प्रधान रजनेश यादव ने थाने में तहरीर दी। बताया कि ग्रामसभा के गांव अरसारा निवासी पूर्व महिला ग्राम प्रधान के पुत्र अंबिकेश तिवारी गांव में गोशाला आदि पर हो रहे काम को देखने के लिए आते जाते हैं। कभी-कभी उनके दरवाजे पर भी बैठ जाते हैं। उनके दरवाजे पर बैठने से गांव के बंटू उर्फ रामशंकर यादव, अतुल, सोनी और अंकुल पास ही पुलिया पर लाठी-डंडा और असलहा लेकर बैठकर गालीगलौज करते हैं। शुक्रवार की शाम को अबिकेश उर्फ मुकेश उनके दरवाजे पर बैठे थे, तभी आरोपी लाठी-डंडा, असलहा लेकर आए और अंबिकेश को पीटने लगे। उन्होंने व बेटी गुड्डी देवी व प्रदीप ने बीच बचाव किया तो बंटू यादव ने कहा कि अंबिकेश को तो मार देंगे। उसने ताऊ के लड़के हरेंद्र यादव को चुनाव हरवाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। रजनेश का कहना है कि आरोपी कभी भी अंबिकेश व उसके पिता रमाशंकर तिवारी की हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।