फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र में बुधवार शाम बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व प्रधान की मौत हो गई। हादसा गांव चौपारा के समीप हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव लखमीपुर निवासी चंद्रपाल (56) पुत्र तोताराम बुधवार शाम करीब 7.30 बजे बाइक से अमांपुर से गांव लौट रहे थे। गांव चौपारा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया । इधर जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां हालत में सुधार न होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अलीगढ़ लेकर जा रहे थे, पनेठी के पास उनकी मौत हो गई। परिजन उनका शव लेकर वापस लौटे और पुलिस को सूचना दी। मृतक के पुत्र कैलाश ने बताया कि पिता चंद्रपाल पूर्व प्रधान थे। वह बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे यूरिया लेने के लिए घर से गए थे। लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हुई। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है । परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें