फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्व सांसद ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Mon, 14 Apr 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने जिले में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वह इस घटना से अत्यंत व्यथित हैं और वह इस दुख की घड़ी में पीड़िता परिवार के साथ खड़े हैं। कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले व पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार से फोन पर बात की है और शीघ्र ही परिवार से आकर मिलेंगे। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से भी वार्ता की है और सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें