फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पीड़िता के आज न्यायालय में बयान होंगे दर्ज

Mon, 14 Apr 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के मंगलवार को न्यायालय में बयान दर्ज करने की कार्रवाई होगी। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण पुलिस ने कराया है।
विज्ञापन

दुष्कर्म की वारदात के बाद पीड़िता व उसके परिवार के लोग काफी दहशत में आ गए और मामले की सूचना दो दिन तक किसी को नहीं दी। बाद में पीड़िता ने मामले की जानकारी दी तो पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए। सोमवार को पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि पीड़िता के बयान न्यायालय में आज मंगलवार को दर्ज कराए जाएंगे। न्यायालय में अवकाश रहने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें