फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बिहार की नई सरकार पर दिनेश शर्मा बोले-  यूपी के 'चाचा-भतीजा' जैसा ही होगा ये राजनीतिक प्रयोग

Sun, 14 Aug 2022 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह पीटीआई, मथुरा

सार

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'राजनीतिक वनवास' की उलटी गिनती शुरू हो गई है और यह अगले लोकसभा चुनाव में पूरी होगी।'
विज्ञापन
पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में  बीजेपी छोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर सरकार तो बना ली, लेकिन अचानक हुए सत्ता परिवर्तन ने कई राज्यों की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस सत्ता परिवर्तन को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि ये राजनीतिक प्रयोग यूपी में हुए 'चाचा भतीजा' और  'बुआ भतीजा' जैसा ही होगा। 
विज्ञापन


बिहार में सियासी बवाल जारी है। नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़कर आरजेडी के साथ बिहार में सरकार बना ली है। ऐसे में जहां नीतीश एक बार फिर सीएम की कुर्सी पर बैठे तो वहीं लालू के लाल तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम का पद मिला। इसे लेकर यूपी में भी हलचल मची हुई है। मथुरा आए पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'राजनीतिक वनवास' की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने  कहा कि बिहार उत्तर प्रदेश में असफल 'चाचा भतीजा' और  'बुआ भतीजा' साझेदारी की पुनरावृत्ति का गवाह बनेगा। दरसल उनका इशारा यूपी विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और 2019 के लोकसभा चुनावों में बसपा की मायावती के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के असफल गठबंधन की ओर था।
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'राजनीतिक वनवास' की उलटी गिनती शुरू हो गई है और यह अगले लोकसभा चुनाव में पूरी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें