फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पार्षद से ठगी: पेट्रोल पंप दिलाने का दिया झांसा, 6.88 लाख रुपये ठग लिए; दर्ज हुआ मुकदमा

Wed, 19 Feb 2025 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पूर्व पार्षद को पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया। उसे फर्जी एनओसी भी दे दी गई। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने ट्रांस यमुना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया निवासी पूर्व पार्षद को पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर ठगों ने 6.88 लाख रुपये ले लिए। बाद में ठगों ने पंप खोलने के लिए पार्षद को फर्जी एनओसी दे दी। जांच कराने पर उन्हें धोखाधड़ी के बारे में पता चला। आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद कर लिया। शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


टेढ़ी बगिया, ट्रांस यमुना निवासी पूर्व पार्षद श्याम प्रकाश बोधी ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि 13 जून 2024 को उनके घर पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद अपने समर्थकों के साथ आए थे। उनके साथ आए लोगों में मैनपुरी निवासी राजकिशोर नाम का एक युवक भी था। उसने उनसे कहा था कि वह पार्टी और चंद्रशेखर आजाद का फैन है। वह उनकी मैनपुरी में सभा कराना चाहता है।

 चंद्रशेखर आजाद से मिलने कह इच्छा जाहिर की। उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद फिर से राजकिशोर उनके घर आया। उसने कहा कि पेट्रोलियम कंपनी में नौकरी करता है। जमीन हो तो वह 10 लाख रुपये के खर्च में उन्हें पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी का लाइसेंस दिला सकता है। 5 अप्रैल 2024 को फिर से घर आया और बातों में फंसाकर 2 लाख रुपये और जमीन के दस्तावेज ले गया।
विज्ञापन


इस तरह से कई बार में 6.88 रुपये ले लिए। बाद में पेट्रोल पंप खोलने की फर्जी एनओसी दे दी। जांच कराने पर पता चला कि एनओसी फर्जी है। उसके फोन नंबर पर कॉल किया तो बंद है। ट्रांसयमुना थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें