फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हर विधानसभा में छह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टोली बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हर विधानसभा में छह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टोली बनाई
विज्ञापन


- सदस्यता अभियान के जिला प्रवासी ने बैठक करके समीक्षा की

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, जिला सदस्यता अभियान के प्रवासी सुनील टंडन ने सदस्यता अभियान की मॉनीटरिंग टीम के साथ बैठक करके समीक्षा की। जिला प्रवासी ने कहा कि सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाते हुए जनपद में हर बूथ पर जाकर सदस्य बनाए जाएं।

जिला प्रवासी ने कहा कि सदस्यता अभियान की टोली मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करके बूथ अध्यक्षों को साथ लें। संयोजक अभियान की टोली को जिला अध्यक्ष ने निर्देश देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर जनपद में जो लक्ष्य दिया गया है उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए दमखम के साथ जुट जाएं। सदस्यता अभियान के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का काम भी करें। पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर हर विधानसभा में छह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। सदस्यता अभियान में गंभीरता से जुटें। इस मौके पर उत्तम गुप्ता, ज्ञानेंद्र चौहान, शिखर मोहन राजपूत, अमित गुप्ता, अजयपाल सिंह, सुमित चौहान, विमल पांडेय, कविता राठौर, सौरभ दुबे, राहुल सक्सेना, शिवअवतार वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें