फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: शराबियों को टोकना पड़ गया भारी, वन दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; मुकदमा हुआ दर्ज

Thu, 10 Jul 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में गश्त कर रहे वन दरोगा ने शराब पी रहे चार युवकों को टोक दिया। इस पर शराबी युवकों को इतना गुस्सा आया कि वन दरोगा की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज क्षेत्र में गश्त कर रहे वन दरोगा को चार युवक शराब पीते मिले। आरोप है कि वन दरोगा ने शराब पीने से मना किया तो युवकों ने उसको पीट दिया। वन दरोगा ने इस घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली मे दर्ज कराई रिपोर्ट में वन दरोगा सक्षम पांडेय ने बताया है कि सोमवार की शाम को वह सीपी वन ब्लॉक में गश्त कर रहे थे। गश्त के समय कांस्टेबल समरपाल साथ थे। ब्लॉक में चार युवक शराब पीते मिले जिनकी वीडियो बनाते हुए उनको बताया कि यह भूमि वन विभाग की है।

यहां शराब पीना वर्जित है। उनको वहां से जाने को कहा। इस पर चारों युवक ने पिटाई कर दी। इससे उनको चोटें आई हैं। हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि अज्ञात युवकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वन दरोगा का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर युवकों की पहचान व तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें