फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अदालत में औंधे मुंह गिरी वन विभाग की कहानी, आरोपी बरी

Sun, 15 Nov 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय पक्षी मोर को मार डालने के गंभीर आरोप का मामला अदालत में करीब 13 साल तक चला। साक्ष्य और गवाहों के अभाव में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या-1 विनीता सिंह ने आरोपी रामसेवक को दोषमुक्त कर दिया। एक आरोपी की मौत हो चुकी है। मामले ने वन विभाग की पैरवी लचर पाई गई।
विज्ञापन

घटना 15 जुलाई, 2004 की है, जो फतेहाबाद रेंज के निबोहरा गांव से जुड़ी है। वन विभाग के तत्कालीन उप प्रभागीय वनाधिकारी होतीलाल यादव ने अदालत में परिवाद दर्ज कराया। आरोप था कि सुबह करीब सात बजे रामसेवक और उसके साथी रमेश उर्फ घाघू ने पेड़ पर बैठे मोर को गुलेल मारकर नीचे गिराया। इसके बाद बेरहमी से उसकी गर्दन मरोड़कर उसे मार डाला। गांव के चार लोगों भाव सिंह, मैते सिंह, रामनरेश और चंद्रपाल ने इस घटना को अपनी आंखों से देखने का दावा किया था।
घटना के दिन ही पुलिस को सूचना दी गई, मृत मोर का पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम भी कराया गया। अदालत ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए 15 अप्रैल, 2009 को दोनों आरोपियों को तलब किया। इसके बाद 23 फरवरी, 2012 को उनके खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए गए। दोनों ने आरोपों से इन्कार करते हुए मुकदमा लड़ने की बात कही। हालांकि मुकदमे के दौरान एक आरोपी रमेश उर्फ घाघू की मौत हो गई।
विज्ञापन

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोप तय होने के बाद, पिछले 14 वर्षों में वन विभाग या परिवादी की ओर से एक भी गवाह अदालत में पेश नहीं किया गया। यहां तक कि मुकदमे की अंतिम सुनवाई के दौरान परिवादी और उसके अधिवक्ता भी बहस के लिए अदालत में उपस्थित नहीं हुए। अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने के लिए कोई पुख्ता सबूत या गवाही पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें