फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: तेंदुआ आने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छानी जंगल की खाक, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 22 May 2022 12:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के अहिल्यागंज और धौरेरा के जंगलों में तेंदुआ आने की खबर से शनिवार को ग्रामीणों में दहशत फैल गई। उन्होंने वन विभाग को सूचना दी।  
विज्ञापन
जंगल में ग्रामीणों के साथ छानबीन करती वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-वृंदावन के बीच अहिल्यागंज और धौरेरा के जंगलों में एक बार फिर से तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों की नींद उड़ा दी है। शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जंगलों की खाक छानी, लेकिन तेंदुआ का कोई सुराग नहीं मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर वन विभाग को सूचना मिली कि अहिल्यागंज और धौरेरा के जंगलों में तेंदुआ के पंजे के निशान देखे गए हैं। सूचना के बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी ब्रजेश सिंह परमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने मौके से संदिग्ध पैरों के चिन्ह लिए गए। 

पंजों के निशान से नहीं हुई तेंदुए की पुष्टि 

उन्होंने बताया कि पंजों के निशान के आधार पर तेंदुआ के होने की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन फिर भी गंभीरता से जंगलों में खोजबीन की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि अकेले जंगल में न जाएं, खेत में समूह में कार्य करें। किसी भी हिंसक जंगली जानवर को देखें तो वन विभाग या पुलिस को तत्काल सूचित करें।

उन्होंने ग्रामीणों को 858565786 नंबर देकर सूचना देने को कहा है। विदित है कि बीते वर्ष अहिल्यागंज और धौरेरा के जंगल से वन विभाग की टीम ने मृत तेंदुआ को बरामद किया था। इस संबंध में तेंदुआ को मारने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया। इस मामले में अभी पुलिस की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें