फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉरेंसिक जांच से खुलेगा पांच करोड़ की दवाओं का राज: कंपनियों से भी मांगी जानकारी, नाले-झाड़ियों में मिली थीं

Sun, 18 Oct 2026 01:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में मिली पांच करोड़ की दवाओं का राज अब फाॅरेंसिक जांच से खुलेगा। विभाग ने जांच के लिए नमूने भेजे हैं। साथ ही दवा कंपनियों से भी जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन
दवाओं का अवैध भंडारण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के धनौली-टेढ़ी बगिया में मिली नामी कंपनियों की दवाओं की जांच तेज कर दी गई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और लैब रिपोर्ट का पुलिस और औषधि विभाग इंतजार कर रहा है। कंपनियों से भी दवाओं के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


29 सितंबर को धनौली में अवैध गोदाम से नामी कंपनियों की पांच करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की गई थीं। इसके कुछ दिन बाद ही टेढ़ी बगिया में झाड़ियों और नालों में इन्हीं कंपनियों की दवाएं बरामद हुई थीं। इनके नकली होने की आशंका है। राजस्थान के बयाना स्थित कुएं में भी इन्हीं कंपनियों की दवाएं फेंकी गई थीं। आरोपियों पर प्राथमिकी भी हो चुकी है।

आरोपियों ने कुछ दवाएं यमुना किनारे भी जलाई थीं। इसकी राख की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। इसकी रिपोर्ट के लिए पुलिस ने लैब से संपर्क किया है। बरामद दवाओं पर जिन कंपनियों का नाम हैं, उन्हें नोटिस भेजकर औषधि विभाग ने रिपोर्ट मांगी है। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कंपनियों को नोटिस भेजकर उनसे ये पूछा गया है कि ये दवाएं उन्हीं के यहां निर्मित हैं या नहीं। लैब में भी नमूनों की जांच प्राथमिकता से कराने के लिए संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें