फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: होली होती ही ऐसी है, रंगों में रंग गए विदेशी मेहमान; ढोल की थाप पर जमकर झूमे सैलानी

Fri, 06 Mar 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में होली के मौके पर विदेशी पर्यटक भी रंगों की मस्ती में सराबोर नजर आए। ढोल की थाप और ब्रज के लोकगीतों पर सैलानियों ने नृत्य कर भारतीय संस्कृति और फागुन के उत्सव का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
होली खेलते विदेशी मेहमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फागुन की मस्ती में सात समंदर पार से आए विदेशी मेहमान भी डूब गए। होली पर माल रोड, फतेहाबाद रोड, ताजगंज और बालूगंज के होटलों में आयोजित होली उत्सव के दौरान विदेशी सैलानी रंगों से सराबोर रहे। जैसे ही होली के पारंपरिक लोकगीत और ढोल की थाप गूंजी, विदेशी पर्यटक खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। ब्रज की होली के गीतों और होली आई रे की धुनों पर सैलानी जमकर झूमते नजर आए। पर्यटकों ने न केवल नृत्य किया, बल्कि भारतीय संस्कृति और फागुन के उल्लास को करीब से महसूस किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

रंगों से रंगे चेहरे, चेहरे पर खिली मुस्कान
सफेद कुर्ते और पारंपरिक परिधानों में सजे विदेशी मेहमानों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। चटक रंगों से रंगे चेहरों के साथ सैलानियों ने इस पल को अपने कैमरों में कैद किया। कई पर्यटकों का कहना था कि उन्होंने रंगों के इस त्योहार के बारे में सुना तो बहुत था, लेकिन अनुभव करना किसी जादू से कम नहीं है। सैलानियों ने रंगों के साथ-साथ भारतीय व्यंजनों और पारंपरिक पकवानों का भी स्वाद लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें