फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः हवाई यात्रा शुरू होने तक संस्थान में ही रहेंगे विदेशी विद्यार्थी

Tue, 14 Apr 2020 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
केन्द्रीय हिंदी संस्थान
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान में पंजीकृत विदेशी छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा नहीं कराई जाएगी। लॉकडाउन में संस्थान बंद होने से सत्र परीक्षाओं के आधार पर विद्यार्थियों को उत्तीर्ण कर प्रमाणपत्र दिए जाने का निर्णय लिया गया है। बावजूद इसके हवाईयात्रा शुरू होने तक विदेशी छात्र-छात्राओं को संस्थान में ही सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन की घोषणा के बाद केंद्रीय हिंदी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर नंद किशोर पांडेय ने मंत्रालय से विदेशी छात्र-छात्राओं के संबंध में मार्गदर्शन मांगा था। निदेशक ने बताया कि विदेशी छात्र-छात्राओं की वापसी का टिकट मई के पहले सप्ताह में है। यदि उससे पहले भी हवाई यात्राएं शुरू हो जाती हैं तो विद्यार्थियों को भेज दिया जाएगा।

अभी तक संस्थान से दक्षिण कोरिया जापान और पोलैंड के छह छात्र अपने देश वापस जा चुके हैं। इन देशों से विमान अपने यहां के नागरिकों को ले जाने आया था, संस्थान ने दूतावास का पत्र मिलने के बाद इन्हें चार और पांच अप्रैल को भेजा था। अभी भी संस्थान में 81 विदेशी छात्र-छात्राएं रह रहे हैं अन्य किसी के संबंध में पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन


हर तीसरे दिन सैनिटाइज कराया जा रहा
केंद्रीय संस्थान के निदेशक का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से संस्थान को हर तीसरे दिन सैनिटाइज कराया जा रहा है। एक-एक कमरे में छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें