फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय हिंदी संस्था में बिगड़ी विदेशी छात्रा की मानसिक स्थिति, दूतावास को दी सूचना

Mon, 08 Jun 2020 02:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

केंद्रीय हिंदी संस्थान में उसकी वजह से बाकी विद्यार्थियों को भी परेशानी
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय हिंदी संस्थान में रह रही एक विदेशी छात्रा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह संस्थान के बाकी विद्यार्थियों के साथ झगड़ रही है। उसकी गतिविधियों को देखते हुए संस्थान प्रशासन ने संबंधित देश के दूतावास को अवगत कराया है। छात्रा को उसके देश भेजने की व्यवस्था करने के लिए दो बार पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन


केंद्रीय हिंदी संस्थान का शैक्षणिक सत्र 30 अप्रैल को पूरा हो चुका है। विदेशी विद्यार्थियों को कोरोना संकट की वजह से मई और जून की अतिरिक्त छात्रवृत्ति दी गई है। संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कुल 87 विदेशी छात्र थे, इसमें से 22 अभी भी रह गए हैं, बाकी अपने देश जा चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभागाध्यक्ष प्रो. उमापति दीक्षित के मुताबिक जिस छात्रा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उसके देश के दूतावास से कहा गया है कि वह छात्रा को विशेष विमान से भिजवाएं या फिर दूतावास में रहने की व्यवस्था करें, जिससे उसका दिल्ली में इलाज हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छात्रा के प्रवेश के समय जो स्वास्थ्य प्रमाणपत्र दिया गया था उसमें किसी बीमारी का उल्लेख नहीं किया गया था। अब पता चला है कि छात्रा नियमित दवा लेती थी। उसके पास वर्ष 2014 का डॉक्टर का पर्चा मिला है, उससे पता चला कि छात्रा को मानसिक समस्या है। संबंधित देश की तीन और छात्राएं संस्थान में रह रहीं हैं।                                                
             
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें