फतेहपुर सीकरी के ग्राम सीकरी चार हिस्सा के अवध बिहारी लाल शिक्षा निकेतन में पहुंचे 15 सदस्यी इटली से आए पर्यटकों के दल ने स्कूली बच्चों के साथ जमकर मस्ती की। उनके साथ खेल, फेस पेंटिंग, क्विज समेत कई क्रिएटिव कार्य किए।
सीकरी स्मारकों के अवलोकन के लिए आए इटाली से आए पर्यटकों के दल ने ग्रामीण परिवेश के स्कूलों का भ्रमण किया। विदेशी मेहमानों को लेक व्यू होटल संचालक एवं टूरिस्ट गाईड प्रशांत चौधरी ग्राम सीकरी चार हिस्सा के अवध बिहारी लाल शिक्षा निकेतन में पहुंचे। यहां छात्र-छात्राओं ने विदेशी मेहमानों का स्वागत सत्कार किया। ग्रामीण अंचल के बच्चों की शिक्षा खेलों के प्रति रुचि तथा प्रतिभा को देखने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल के साथ इटली के ही सारा तथा लूकस प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
विदेशी मेहमानों के दल ने प्राइमरी के बच्चों के साथ वॉलीबॉल, फेस पेंटिंग ,पेंटिंग प्रतियोगिता सहित अनेक गेम्स का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान गांव सीकरी चार हिस्सा पहुंचने पर इटली के विदेशी मेहमानों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया।
विद्यालय के शिक्षक प्रीति बघेल ,राम प्रकाश ,पीर मोहम्मद ,मोनू शर्मा ,अविनाश वर्मा,मुस्कान अंशिका, पंकज राजपूत अनीश ममता राजपूत, कशिश गर्ग सभी ने विदेशी मेहमानों का अभिवादन करते हुए गेम्स में सहयोग प्रदान किया।