अवैध धर्मांतरण पर पंजाबी विरासत परिवार ने आक्रोश जताया है। रविवार को पंजाब भवन आगरा कैंट में आयोजित बैठक में परिवार ने कहा कि लोभ, लालच, दबाव और जादू-टोना जैसे हथकंडों से बेटियों को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करना पूरी सभ्यता पर हमला है।
समाज के लोगों ने कहा कि मां-बाप को भी जागरूक होना होगा। वह अपने बच्चों को अपने धर्म के प्रति आस्थावान बनाएं, जिससे वो किसी तरह के जाल में न फंस सकें। बच्चों को अपनी संस्कृति, सभ्यता से अवगत कराएं। ऐसे षड्यंत्र में नहीं फंसना है, इस बारे में बताएं।
बैठक में मुख्य रूप से पंजाबी विरासत परिवार के अध्यक्ष पूरन डावर और संत बाबा प्रीतम सिंह माैजूद रहे। पंजाबी, सिख, खत्री, बहावलपुरी एवं मुल्तानी समाज के लोगों ने प्रस्ताव पास किया कि अभिभावक बच्चों को समय दें। उनसे संवाद करें। धर्मांतरण कानून को और सशक्त किया जाए। जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करें। अन्य बोर्डों की तरह सनातन बोर्ड की स्थापना की जाए। बच्चों को शास्त्र व शस्त्र दोनों की शिक्षा दी जाए। स्कूलों में भारतीय संस्कृति के अनुरूप वेशभूषा धारण करवाई जाए। पुरुषों को तिलक व जनेऊ के बारे में बताएं। वहीं विरासत की ओर से एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने पर जोर दिया गया।
ये भी बोले
- महामंत्री बंटी ग्रोवर और मीडिया समन्वयक भूपेश कालरा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य षड्यंत्रकारी गतिविधियों के विरुद्ध समाज को जागरूक करना, एकजुट करना और सकारात्मक कदमों पर विचार करना है।
-। कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को धोखे से प्रलोभन देकर य धमकी देकर दूसरे धर्म में धर्मांतरण करना कानूनी अपराध है।
-। डॉ. तरुण शर्मा ने कहा कि हमें उन गुरुओं का बलिदान याद रखना चाहिए जिन्होंने अधर्म को स्वीकार नहीं किया।
-। आर्य समाज के प्रधान वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हमें अपने बच्चों और उनकी शिक्षा में संस्कारों पर बल देना होगा।
-। गुरुद्वारा के भाई अमरीक सिंह ने कहा कि हमारी पीढ़ी अपने धर्मग्रंथों शास्त्रों का अध्ययन नहीं करती, हम अपने बच्चों को समय नहीं देते, जब हम उन्हें संस्कार ही नहीं डालेंगे तो उनको कैसे पता चलेगा।
ये रहे माैजूद
संरक्षक चरणजीत थापर, वीर महेंद्र पाल सिंह, महामंत्री बंटी ग्रोवर, किशोर खन्ना, भूपेश कालरा, मधु बघेल, रानी सिंह, नरेंद्र तनेजा, गुरमीत सेठी, दीपक ढल, दलजीत सेठिया, रंजीत सामा, कुलविंदर सिंह, रवि नारायण, जगदीश बत्रा, अमित खत्री, राजकुमार, मोनिका, सचदेवा राणा, रणजीत सिंह, रमेश खन्ना, अजय, हिंदुस्तानी मुल्तान समाज से यशपाल जोगिया, खत्री समाज से अमित खत्री, विकास कक्कड़, आरके टंडन नितिन मेहरा, बहावलपुर समाज से भद्रसेन वाधवा, श्याम जगिया, सुधीर जगिया व अन्य सभी ने विचार व्यक्त किए। मीडिया समन्वयक भूपेश कालरा, सुनंदा अरोरा, मोनिका सचदेवा, कुसुम महाजन, अंजना असीजा, मन्नू महाजन आदि उपस्थित रहे।
धर्मांतरण के खिलाफ पंजाबी समाज करेगा काम
आगरा महानगर की पंजाबी सभा के अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर, सभा के अन्य पदाधिकारियों-सदस्यों ने भी इस मुद्दे पर अपनी बैठक की। इसमें कहा गया कि धर्मांतरण के खिलाफ पंजाबी समाज की ओर से जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा। चेतावनी दी गई कि अगर कोई व्यक्ति समाज के किसी पुरुष या महिला के धर्म परिवर्तन की साजिश में लिप्त पाया गया तो उसको मिट्टी में मिलाने का काम समाज करेगा। इस संबंध में प्रस्ताव पास किया गया। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कपूर, महामंत्री भारत भूषण एडवोकेट, कोषाध्यक्ष सुरेश भांबरी, मनोज नागपाल, विश्वनाथ जुनेजा, संजय अरोरा, अशोक सैनी, रोहित कत्याल, अमित मदान, राहुल बाघला, अमित कौरा, महिला पंजाबी सभा महानगर अध्यक्ष नीरू कालरा आदि शामिल रहे।