आगरा में पीड़िता ने पड़ोसियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) मृत्युंजय श्रीवास्तव के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़िता ने पड़ोसी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) मृत्युंजय श्रीवास्तव के आदेश पर थाना हरीपर्वत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब आरोपों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
हरीपर्वत थाना क्षेत्र के गौतम नगर नगला धनी निवासी मोहिनी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाले रमेश और जीतेश ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लिया है। आरोपी उन्हें और बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए रुपयों का लालच देते हैं।
उन्होंने यह बात अपने पति को बताई। 25 जनवरी की रात 11 बजे उनके पति कपिल देव और बेटे रचि आरोपियों से बात करने गए तो वह नाराज हो गए। उनके घर आकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।