फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्तर पर दरिंदगी: अश्लील वीडियो देख पति बनाता है अप्राकृतिक यौन संबंध, फिर वो हुआ जिसके बारे में सोचा भी न था

Tue, 09 Apr 2024 01:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

विवाहिता के संग शादी के बाद से ही पति ने हैवानों की तरह व्यवहार शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति अश्लील वीडियो देखकर उससे गंदी फरमाइशें करता है। इतना ही नहीं वो उसके संग अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाता था। पीड़िता ने बताया कि उसने सोचा भी नहीं थी कि इन सबके बीच पति इतना गिर जाएगा कि गर्भ में बेटी होने पर उसका गर्भपात भी करा देगा। 
 
विज्ञापन
women crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का ससुरालीजन ने गर्भ में बेटी होने पर जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जेठ उस पर गलत नजर रखता है। कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता है। एसपी के आदेश पर आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

कुरावली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने एसपी विनोद कुमार से शिकायत की। बताया कि 22 नवंबर 2019 को उसकी शादी दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज में इनोवा कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन मारपीट की जाने लगी। ससुरालीजन की मांग को पूरा करने के लिए परिजन ने पांच लाख रुपये भी दिए। लेकिन इसके बाद भी ससुरालीजन नहीं माने। 

ये भी पढ़ें -  UP: पति की मौत की खबर मिलते ही पछाड़ खाकर गिरी पत्नी और चली गई जान, 'साथ जीएंगे-साथ मरेंगे'...ये वादा भी किया पूरा
 

पीड़िता ने बताया कि जेठ की उस पर गलत नजर है। आए दिन छेड़छाड़ करते हुए उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाता है। जब शिकायत की तो जेठानी और पति ने उल्टा उसी पर आरोप लगा दिए। जब वह पहली बार गर्भवती हुई तो ससुरालीजन ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया। पुत्री होने पर उसका जबरदस्ती गर्भपात करा दिया गया। दो दिसंबर 2022 को ससुरालीजन ने पीटने के बाद घर से निकाल दिया। 
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर कुरावली पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने यह भी बताया कि पति अश्लील वीडियो देखता है। वह वीडियो देखने के बाद शराब पीता और उससे उल्टी-सीधी फरमाइशें करता। उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। जब वह विरोध करती तो उसकी पिटाई की जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें