फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 7 दिन में ट्रांसफॉर्मर से दूसरी बार लाखों का तेल-तांबा चोरी

Tue, 11 Mar 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कस्बा गंजडुंडवारा मार्ग स्थित बड़ी माता मंदिर के पास विद्युत निगम के दो ट्रांसफार्मरों में से सोमवार की रात को अज्ञात चोरों ने दूसरी बार लाखों रुपयों का तेल और कोपर की काॅयल चोरी कर ली। जब जानकारी विद्युत निगम के अधिकारियों को हुई एसडीएओ सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर निरीक्षण किया। एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि सहावर गंजडुंडवारा रोड पर बड़ी माता मंदिर के पीछे निवास कर रहे लोगों ने फोन कर बताया कि विद्युत की सप्लाई नहीं आ रही है। जब वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि वहां लगे 100 केबी और 250 केबी के ट्रांसफार्मर में से तेल और तांबे की काॅयल की चोरी की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। एसडीओ ने बताया की कस्बा में ट्रांसफार्मर से तेल और तांबे की काॅयल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। ये गिरोह एक हफ्ते में दूसरी चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। दोनों चोरी की घटना में विभाग का 20 लाख का नुकसान हुआ है। इधर विद्युत आपूर्ति बंद होने लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें