फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर होगी हॉकी लीग

Sun, 24 May 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
राजीव सोई 
विज्ञापन
आगरा। जिले में पहली बार क्रिकेट के आईपीएल की तर्ज पर हॉकी मास्टर फ्यूजन प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट 25 से 29 मई तक एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग में कुल छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच प्रतिदिन शाम सात बजे और रात आठ बजे मुकाबले होंगे।
विज्ञापन


आयोजन सचिव राजीव सोई ने बताया कि यह आगरा का पहला हॉकी टूर्नामेंट है जो पूरी तरह दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। टीमों का चयन नीलामी प्रक्रिया के जरिये हुआ है। हर गोल पर बॉन फायर जलाकर जश्न मनाने की भी तैयारी है। इस लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें हैं।
इन टीमों में शहर और आसपास के अनुभवी व युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। शारदा शार्क की कमान शकील खान संभालेंगे, जबकि प्रेम मोटर्स का नेतृत्व उत्कर्ष अग्रवाल करेंगे। योद्धा फ्लिकर्स के मेंटर मनोज शर्मा हैं, रॉयल एनफील्ड टीम को मनोज जादौन संभालेंगे। जर्मन होम्यो मेडी सेंटर टीम के साथ नकुल गौतम और बंसल ऐश टैग यूनिफॉर्म टीम के साथ सजल गुप्ता जुड़े हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल ने बताया कि उद्घाटन समारोह 25 मई को होगा। टूर्नामेंट में अजय सिंह राजपूत, गोपाल भगत, हेमंत शर्मा, शाहिद अंसारी, गुरप्रीत सिंह, गौरव शर्मा, अमरजीत सिंह, गुलफाम, प्रभदीप सिंह, आमीन उल्लाह खान, शाहरुख मलिक, अमिताभ गौतम और अनुज सिंह जैसे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें