फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर टोकन से ताजमहल में मिलेगा प्रवेश, नवंबर से व्यवस्था लागू

Mon, 29 Oct 2018 02:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री दिनेश शर्मा अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजमहल में चार महीने से बनकर तैयार हो चुके टर्न स्टाइल गेट को नवंबर में शुरू कराने के निर्देश केंद्रीय संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा ने दिए हैं। पश्चिमी गेट पर मंदिर के रास्ते के विवाद में टर्न स्टाइल एंट्री सिस्टम अटका हुआ है। एएसआई द्वारा वैकल्पिक रास्ता देने के बाद भी हिंदूवादी संगठन टर्न स्टाइल गेट के विरोध में थे, लेकिन संस्कृति मंत्री ने एक सप्ताह के अंदर ताज के दोनों गेटों से टर्न स्टाइल को शुरू कराने का समय दिया है।

विज्ञापन


संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा रविवार को ताजमहल का दौरा करने शाम 4.30 बजे आने वाले थे, लेकिन फिरोजाबाद से लेट होने के कारण वह शाम 6.45 बजे सीधे सर्किट हाउस पहुंचे और वहां एएसआई अधिकारियों के साथ ताजमहल से जुड़े मसलों पर बात की। 

उन्होंने डीएम एनजी रवि कुमार, एसएसपी अमित पाठक के साथ उन्होंने एएसआई अधिकारियों की मौजूदगी में ताज पर चर्चा की, जिसमें महताब बाग से नाइटव्यू कराने के दो साल से अटके प्रस्ताव पर जवाब मांगा तो एडीए अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। 
विज्ञापन


संस्कृति मंत्री ने नाइटव्यू शुरू कराने के लिए डीएम, एसएसपी और एडीए को निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को ही एएसआई के साथ बैठक कर नाइटव्यू की शर्ते और व्यवस्था की जानकारी के लिए कहा है। बैठक में एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार, सीआईएसएफ कमांडेंट बृज भूषण आदि मौजूद रहे।

यमुना में पैंटून पुल का उठा मसला

टर्न स्टाइल गेट - फोटो : अमर उजाला
महताब बाग से नाइटव्यू शुरू कराने के बाद पर्यटक फतेहाबाद रोड से 10-15 किमी दूर महताब बाग पहुंचे, इसकी जगह दशहरा घाट होते हुए सीधे महताब बाग पहुंचने का पुराना प्रस्ताव उठाया गया। अधिकारियों ने कहा कि पैंटून पुल बनने से पर्यटक सीधे महताब बाग पहुंचेंगे और एक किमी भी पैदल नहीं चलना होगा।

इस पर एएसआई ने ताज की दृश्यता प्रभावित होने की आपत्ति उठाई। प्रशासनिक अधिकारियों ने पैंटून पुल को महताब बाग से दशहरा घाट को जोड़ने के लिए उपयुक्त माना, हालांकि बैठक में इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका। 

शमशान घाट तक एएसआई बनाएगी पार्क

ताज और किले के बीच पुराने हेरिटेज कॉरीडोर में सड़क किनारे उद्यान विभाग बाग विकसित कर रहा है, वहीं यमुना किनारे और मंटोला नाले से आगे के हिस्से में एएसआई की उद्यान शाखा को मुगल गार्डन बनाना है। शमशान घाट के पास का हिस्सा इसमें शामिल नहीं है। इस पर संस्कृति मंत्री ने एएसआई को उस जमीन का भी प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है ताकि मुगल गार्डन के साथ उसे भी पार्क के रूप में विकसित किया जा सके। 
विज्ञापन

नीरी की सिफारिश पर बढ़ाया मुख्य गुंबद का टिकट

संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने नवंबर में ताजमहल के मुख्य गुंबद के लिए 200 रुपये के टिकट लगाने के फैसले की हिमायत की। उन्होंने कहा कि तकनीकी संस्थान नीरी ने गुंबद पर पर्यटक कम रखने के लिए स्टेप टिकटिंग की सिफारिश की थी।

200 रुपये का शुल्क लगाने से केवल वही पर्यटक ताज के गुंबद पर जाएंगे, जो गंभीर होंगे। बाकी पर्यटक नीचे से ही ताज देखकर और फोटो खिंचवाकर चले जाएंगे। इससे कोई पर्यटक निराश भी नहीं होगा। पैसा कमाने के लिए गुंबद पर टिकट नहीं लगाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें