फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर के लिए रार: भाई-भाभी ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, फोड़ दिया युवक का सिर

Sat, 04 Apr 2026 08:00 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

गैस सिलिंडर के विवाद में भाई और भाभी ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दूसरे मामले में मेला देखकर लौट रहे युवकों को रास्ते में घेरकर पीटा गया, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  खेरागढ़ थाना क्षेत्र के गांव भाकर में शुक्रवार को रसोई गैस सिलिंडर ले जाने के विरोध पर भाई और भाभी ने युवक पर हमला कर दिया। उसे डंडों से बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। युवक का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन


पीड़ित कृष्णा पुत्र पप्पू का आरोप है कि उसका सगा भाई सोनू बिना बताए घर से एलपीजी गैस सिलिंडर उठा ले गया था। उसने इसका विरोध किया और अपना सिलिंडर वापस मांगा, तो भाई सोनू और भाभी रवीना आगबबूला हो गए। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बेरहमी से पीटा। उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

घायल कृष्णा ने लहूलुहान हालत में थाना खेरागढ़ पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



मेला देखकर लौट रहे युवक को पीटा
खेड़ा राठौर के कासगंज गांव के हिमांशू सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को गांव के नीलेश के साथ चौरंगाहार का मेला देखने गया था। मेले से सामान खरीदने के बाद गांव वापस लौट रहे थे। रास्ते में चौरंगाहार के 6-7 युवकों ने रंगबाजी में घेर लिया। उन्होंने गाली गलौज एवं अभद्रता की, विरोध करने पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह नीलेश और अवधेश घायल हो गए। भाग कर अपनी जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें