आगरा। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ की ओर से 10 से 18 अगस्त तक अमेठी में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता होनी है। आगरा के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 4 अगस्त और मंडलीय 5 को दोपहर 3 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि ट्रायल में 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के मध्य जन्मी बालिकाएं ही भाग ले सकती हैं। साथ ही उनका फुटबाल संघ की ओर से केंद्रीकृत पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) होना भी जरूरी है।