फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केए पीजी कॉलेज की छात्राओं ने जीता अमेरिकन फुटबॉल कप

विज्ञापन
कासगंज के केए पीजी कॉलेज की फुटबॉल टीम अमेरिकन फुटबॉल कप दिखाती - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता केए पीजी कॉलेज कासगंज में कराई गई। इसमें 12 कॉलेजों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें महिला वर्ग की 6 टीमें शामिल हैं। महिला वर्ग का फाइनल मैच केए कॉलेज की छात्राओं ने अलीगढ़ की टीकाराम कॉलेज की टीम को हराकर जीता।
विज्ञापन

महिला वर्ग में फाइनल मैच केए पीजी कॉलेज कासगंज व टीकाराम कॉलेज अलीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें केए कॉलेज की टीम ने टीकाराम कॉलेज की टीम को 12 -0 से हराकर मैच जीत लिया। केए कॉलेज की मीनू धनगर ने दो टच डाउन करके 12 अंक कॉलेज को दिलाए।
महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षक व खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विनीता पचोरी, दीप्ति, लोकेश और विधि सिंह ने निभाई। वहीं पुरुष वर्ग के पहले राउंड में केए पीजी कॉलेज, एके कॉलेज शिकोहाबाद, मनोरमा कॉलेज और कृष्णा एकेडमी बिचपुरी ने मैच जीते।
विज्ञापन

इन टीमों का फाइनल मैच मंगलवार को होगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके तोमर, खेल समिति के सदस्य प्रमिला वशिष्ठ, डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, डॉ. उमेश यादव, डॉ. नरेश चंद्र भारद्वाज, चीफ प्रॉक्टर डॉ. बृजेंद्र यादव, डॉ. एपी गुप्ता, डॉ. मिथिलेश पांडे, डॉ. केके सिंह आदि ने हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें