फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बिना लाइसेंस चल रहा था प्लांट, दो कुंतल कचरी व मसाला जब्त; टीम ने छह नमूने भरे

Wed, 03 Jan 2024 02:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कचरी प्लांट बिना लाइसेंस संचालित किया जा रहा था। टीम ने मौके से बरामद दो कुंतल कचरी व मसाला जब्त कर लिया है। साथ ही छह नमूने भरे हैं। 
विज्ञापन
Agra: बिना लाइसेंस चल रहा था प्लांट, दो कुंतल कचरी व मसाला जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में नकली व घटिया खाद्य पदार्थों से जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने एक प्रतिष्ठान में छापेमारी की। यहां बिना लाइसेंस लाल पापड़ कचरी बनता मिला। टीम ने छह नमूने भरे हैं। साथ ही माल को जब्त कर लिया है।  

विज्ञापन


एत्माद्दौला थाना क्षेत्र स्थित नगला मोहन लाल में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा। राजेश गृह उद्योग में श्याम लाल पापड़ कचरी की फैक्टरी चलाता था। उसके पास इसका लाइसेंस नहीं था। छापा में 40 किलो कच्चा मसाला और 87.5 किलो कचरी का कच्चा माल मिला। 

इसके अलावा 40 बोरी कचरी पापड़ जब्त किए हैं। जिनमें करीब 72 किलो कचरी थी। कुल करीब 200 किलो माल एफएसडीए ने जब्त किया है। तैयार माल के चार और एक मिक्स मसाला व एक कच्चे मसाले के नमूने जांच के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें