शहर में एक वाहन से नमूना लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
मैनपुरी। दिवाली पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉक्टर श्वेता सैनी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान मिल्क केक, पनीर और वनस्पति के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।
टीम ने शहर के क्रिश्चियन तिराहा मैनपुरी पर श्याम बिहारी द्वारा ऑटो में रखकर विक्रय के लिए ले जाए जा रहे मिल्क केक का एक नमूना लिया। सिंधिया तिराहे पर उन्नति पनीर भंडार मैनपुरी द्वारा ऑटो में रखकर विक्रय के लिए लाए जा रहे पनीर से पनीर का एक नमूना लिया। मैसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स जसराना द्वारा पिकअप में रखकर लाए गये वनस्पति में से वनस्पति का एक नमूना लिया।
करहल में मैसर्स श्री कृष्णा मिल्क प्रोडक्ट शिकोहाबाद द्वारा पिकअप में रखकर लाए गये पनीर में से पनीर का एक नमूना लिया। सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह, जयदीप मौर्य शामिल रहे।