फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद्य विभाग का 13 प्लांटों पर छापा, दो को सुधार के लिए नोटिस

विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम पानी के प्लाट पर जांच करती हुई। स्रोत विभाग
विज्ञापन
आगरा। इंदौर में हादसा होने के बाद खाद्य विभाग की विशेष टीम ने 13 प्लांटों पर छापा मारकर मानकों की जांच की है। इनमें दो में मानक खराब मिले, इनको सुधार के लिए नोटिस दिया है। पानी की जांच करने के लिए 13 नमूने भी लिए हैं। जांच में फेल होने पर आरओ प्लांट पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शासन स्तर पर विशेष टीम ने बोतल-पैकेट बंद पानी वाली 13 नामी कंपनी और आरओ प्लांट पर छापा मारा। यहां दो के यहां गंदगी मिली। पानी की पैकेजिंग करते वक्त जरूरी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इन पर कार्रवाई के निर्देश मिले हैं। पानी के 13 नमूने लिए हैं, जिसकी लैब में जांच कराई जा रही है। नमूने फेल मिलने के बाद शासन स्तर से मिले निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें